नहीं रहे 'गजनी' फेम अभिनेता प्रदीप रावत

74 साल की उम्र में अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए एक्टर यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारा गजनी, लगान का देवा अब हमारे बीच नहीं रहा।' प्रदीप के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि उन्हें कैंसर था और बीमारी दोबारा लौट आई थी। प्रदीप रावत ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में अश्वत्थामा का यादगार किरदार भी निभाया था।

by shortkt.com
4 hours ago
नहीं रहे 'गजनी' फेम अभिनेता प्रदीप रावत | ShortKT