नवादा रेप-मर्डर केस: 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां में 8 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की घटना का पुलिस ने एक दिन के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रघुनंदन मांझी को पकड़ लिया है। बच्ची घर से दुकान पर कुछ सामान खरीदने निकली थी, तभी आरोपी उसे फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया और इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

by shortkt.com
8 hours ago
नवादा रेप-मर्डर केस: 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी गिरफ्तार | ShortKT