नया सिम कार्ड लेना हुआ और सख्त, अब फेस और फिंगरप्रिंट स्कैनिंग जरूरी
धोखाधड़ी और फर्जी सिम कार्ड के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने शुक्रवार से टेलीकम्युनिकेशंस रूल्स, 2026 को प्रभावी कर दिया है। अब किसी भी नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने, सिम बदलने या नाम और पता अपडेट करवाने के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी स्थिति में डिजिटल केवाईसी (D-KYC) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। गलत दस्तावेज जमा करने पर न केवल कनेक्शन रद्द किया जा सकता है, बल्कि पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है। इसके अलावा, नए नियमों के तहत सिम बेचने वाले रिटेलर्स ग्राहकों का डेटा अपने पास सुरक्षित नहीं रख पाएंगे।