सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक युवती नदी के तट पर पानी में लेटी हुई मजे कर रही है। तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और अपने दांत गड़ा दिए। हमले के बाद युवती घबराकर वहां से भाग निकली। इस घटना को देखकर कई लोगों ने टिप्पणी की है कि लापरवाही और मस्ती कभी-कभी बहुत महंगी साबित हो सकती है।