नए गैजेट्स की बढ़ती कीमतों से रिफर्बिश्ड मार्केट में आएगी तेजी: रिपोर्ट
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन और लैपटॉप के महंगे होने की वजह से भारत में रिफर्बिश्ड डिवाइसेस की डिमांड 2026 तक काफी बढ़ सकती है। काउंटरपॉइंट के आंकड़ों के मुताबिक, रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन मार्केट में 12% की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि नए स्मार्टफोन्स की बिक्री में 11% की गिरावट आने का अनुमान है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिफर्बिश्ड कैटेगरी में Apple के iPhone और MacBook की मांग सबसे ज्यादा रहने की संभावना है।