धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे हुए बीते 6 साल, रैना ने भी था साथ छोड़ा
आज से ठीक 6 साल पहले, 15 अगस्त 2020 को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शाम 7:29 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए।' धोनी के इस फैसले के कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। रैना ने अपने संदेश में कहा था, 'मैं भी इस सफर में आपके साथ शामिल हो रहा हूं।'