द हंड्रेड: सनराइज़र्स लीड्स ने बनाए 241 रन, टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
मंगलवार को द हंड्रेड टूर्नामेंट में सनराइज़र्स लीड्स ने लंदन स्पिरिट के सामने 100 गेंदों में 2 विकेट खोकर 241 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में बना अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। इस धमाकेदार पारी में रियान रिकल्टन ने 42 गेंदों पर 94 रन और मिचल मार्श ने 37 गेंदों पर 76 रनों का योगदान दिया।