दो बार मिसकैरेज झेलने के बाद एक्ट्रेस नौहीद सायरसी ने मां न बनने का लिया निर्णय
एक्ट्रेस नौहीद सायरसी ने एक वीडियो के जरिए खुलासा किया कि उन्हें दो बार गर्भपात के दुखद अनुभव से गुजरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने और उनके पति ने बच्चा न पैदा करने का फैसला लिया। नौहीद ने बताया कि उन्होंने आईवीएफ तकनीक का उपयोग न करने का निर्णय लिया है और अब वह अपना पूरा ध्यान पशुओं की भलाई के कामों में लगा रही हैं।