दो बच्चों की मां रुचि रानी ने BPSC परीक्षा पास की, बनीं एसडीएम

बिहार की रहने वाली रुचि रानी ने दो बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए बीपीएससी की 70वीं परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने 260वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम का पद हासिल किया। रुचि ने बताया कि वह घर के कामों, जैसे खाना बनाते समय मोबाइल पर करंट अफेयर्स सुनती थीं। इसके अलावा, बच्चों के सो जाने के बाद देर रात तक पढ़ाई करती थीं और ऑफिस के व्यस्त समय में भी अपनी तैयारी के लिए वक्त निकाल लेती थीं।

by shortkt.com
6 hours ago
दो बच्चों की मां रुचि रानी ने BPSC परीक्षा पास की, बनीं एसडीएम | ShortKT