दोस्त ने नहीं दी बर्थडे पार्टी, तो शख्स ने भेजा 41,000 रुपये का कानूनी नोटिस

मध्य प्रदेश के दमोह में विशाल नाम के एक व्यक्ति ने अपने दोस्त गोविंद तिवारी को 41,250 रुपये का नोटिस भेजा है। मामला जन्मदिन की पार्टी न देने से जुड़ा है। विशाल का कहना है कि गोविंद ने 23 अगस्त को पार्टी देने का वादा किया था, जिसके इंतजार में उसने दोपहर का खाना भी नहीं खाया। शाम को जब तय समय पर गोविंद न तो पार्टी के लिए पहुंचा और न ही उसने फोन उठाया, तो विशाल ने यह कदम उठाया।

by shortkt.com
4 hours ago
दोस्त ने नहीं दी बर्थडे पार्टी, तो शख्स ने भेजा 41,000 रुपये का कानूनी नोटिस | ShortKT