देश सर्वोपरि है: मुस्तफा ज़ाहिद के 'आवारापन 2' से हटने पर बोले गीतकार सईद कादरी
पाकिस्तानी गायक मुस्तफा ज़ाहिद के 'आवारापन 2' एल्बम का हिस्सा न होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गीतकार सईद कादरी ने कहा कि राष्ट्रहित हमेशा सबसे ऊपर होता है। आपको बता दें कि मुस्तफा ने पिछली फिल्म 'आवारापन' में 'तेरा मेरा रिश्ता' गीत को अपनी आवाज़ दी थी। अब 'आवारापन 2' में इस गाने के नए संस्करण को सुबोध शर्मा और साज भट्ट ने गाया है।