ग्लोबल मार्केट के सुस्त संकेतों और मुनाफावसूली के कारण भारत में सोने के भाव लगातार दूसरे दिन नीचे आए हैं। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में सोना ₹800 सस्ता होकर ₹1,56,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं देखा गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है।