देश में बैंकिंग सेवाओं का हुआ विस्तार, 99.92% गांवों तक पहुंची पहुंच

भारत ने बैंकिंग कवरेज के मामले में लगभग पूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के 6,01,328 आबाद गांवों में से 6,00,868 गांवों में अब 5 किलोमीटर के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है, जिसमें बैंक शाखाएं, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) शामिल हैं। इस व्यापक नेटवर्क को 1.81 लाख से अधिक बैंक शाखाओं, 17.36 लाख बीसी और 1.65 लाख आईपीपीबी केंद्रों के माध्यम से मजबूती दी गई है।

by shortkt.com
5 hours ago
देश में बैंकिंग सेवाओं का हुआ विस्तार, 99.92% गांवों तक पहुंची पहुंच | ShortKT