देश के 5 राज्यों में मानव-हाथी संघर्ष में इजाफा, निपटने की कोशिशें तेज
भारत के कई हिस्सों में इंसानों और हाथियों के बीच संघर्ष के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो लोगों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यह संकट काफी गंभीर हो गया है, जिसे कम करने के लिए अब अलग-अलग विकल्पों पर काम किया जा रहा है।