देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओले और लू का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 जून के लिए केरल, पुद्दुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, बिहार के लिए लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया गया है।