देश की प्रगति पर संदेह करने वाले गलत साबित हुए, 7.8% की जीडीपी वृद्धि दर्ज: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी में 7.8% की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, "दुनिया भर में जारी अनिश्चितताओं और सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के बावजूद देश ने यह विकास दर दर्ज की है।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि जो लोग भारत की उन्नति पर सवाल खड़े कर रहे थे, वे एक बार फिर गलत साबित हुए हैं और देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

by shortkt.com
yesterday
देश की प्रगति पर संदेह करने वाले गलत साबित हुए, 7.8% की जीडीपी वृद्धि दर्ज: पीएम मोदी | ShortKT