देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: यूपी-बिहार में बाढ़ की स्थिति, हिमाचल में 205 लोगों ने गंवाई जान
देश के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश के पन्ना और डिंडौरी में हालात को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश में मानसून की तबाही जारी है और अब तक कुल 205 लोगों की जान जा चुकी है।