दुबई से सोना तस्करी का अनोखा तरीका: कंडोम में छिपाकर लाते थे गोल्ड, पुलिस ने पकड़ा गिरोह
लखनऊ पुलिस ने सोने की तस्करी करने वाले एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो दुबई से भारत लौटने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना मोहरा बनाता था। ये तस्कर सोने के पाउडर को कैप्सूल में भरकर कंडोम के अंदर रखते थे और फिर उसे शरीर के निजी अंगों में छिपाकर तस्करी को अंजाम देते थे। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।