दुबई से पति की तलाश में भारत पहुंची महिला, लगाया धोखे का आरोप
अश्विंदर कौर नाम की एक महिला अपने पति की खोज में दुबई से मध्य प्रदेश आई है। अश्विंदर के अनुसार, फेसबुक पर जान-पहचान होने के बाद वे 6 साल तक दुबई में साथ रहे और फरवरी 2025 में शादी के बंधन में बंध गए। महिला का आरोप है कि भारत लौटने के बाद से उसका पति अब कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। दुबई में हर महीने 4.5 लाख रुपये कमाने वाली अश्विंदर ने बताया कि जब तक वह अपने पति की पैसों से मदद करती रही, तब तक सब कुछ ठीक चल रहा था।