दुबई मॉल में खोया सोने का कंगन, ईमानदारी देख लोग हुए कायल
दुबई मॉल में एक भारतीय महिला का सोने का कंगन कहीं गिर गया था, जो अब उन्हें सुरक्षित वापस मिल चुका है। महिला ने इस पूरे वाकये को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो काफी चर्चा में है। महिला के मुताबिक, वहां के एक सफाई कर्मचारी को कंगन मिला, जिसने उसे मॉल के 'लॉस्ट एंड फाउंड' विभाग में जमा कर दिया। वहीं से महिला ने अपना कंगन प्राप्त किया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "यही कारण है कि यह दुबई है।"