दुबई में मिली सपनों की नौकरी, पर अकेलेपन से जूझ रही 23 वर्षीय भारतीय युवती
दुबई में काम करने वाली 23 वर्षीय भारतीय अनुष्का शर्मा ने साझा किया है कि भले ही उन्हें मनचाही नौकरी और कंपनी की तरफ से आवास मिल गया हो, लेकिन इसके कुछ छिपे हुए नकारात्मक पहलू भी हैं। उन्होंने बताया कि बीमारी या मुश्किल वक्त के दौरान उन्हें अक्सर गहरे अकेलेपन और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।