दुनिया का एक ऐसा शहर जहां कोई नहीं रहता, जानें इसका भारत से क्या नाता है
कनाडा स्थित कितसॉल्ट (जिसे अब चंद्र कृष्णन कितसॉल्ट कहा जाता है) को 1979 में एक अमेरिकी माइनिंग फर्म ने मोलिब्डेनम धातु निकालने के उद्देश्य से रातों-रात तैयार किया था। हालांकि, 1982 आते-आते यह जगह पूरी तरह वीरान हो गई। साल 2005 में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक कृष्णन सुथंतिरन ने इस शहर को खरीद लिया और अब उन्होंने इसकी देखरेख और सफाई के लिए एक विशेष टीम नियुक्त की है।