दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के निधन के मामले में CBI जांच कराने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने और ठोस सबूत मिलने तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं ठहराया जा सकता। इसके साथ ही, अदालत ने CBI को निर्देश दिए हैं कि वे दिशा के पिता का बयान भी दर्ज करें।