दिव्या मिश्रा हत्याकांड: पत्नी से 10 महीने से अलग था मानस, बीमार बहन की करता था देखभाल
लखनऊ में बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। आरोपी पति मानस अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन की अकेले देखभाल करता था और उसे अपनी बहन से बेहद लगाव था। दिव्या पिछले 10 महीनों से मानस से अलग रह रही थी और हाल ही में हुई अदालती सुनवाई के दौरान उसने मानस के साथ फिर से रहने से साफ मना कर दिया था।