दिव्या मिश्रा मर्डर केस: पति से ₹1 करोड़ की एलिमनी चाहती थी पत्नी, ननद के साथ रहने से थी परेशान
लखनऊ में बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, दिव्या अपने पति मानस बाजपेयी से तलाक के बदले ₹1 करोड़ की एलिमनी की मांग कर रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि वह अपनी मानसिक रूप से बीमार ननद के साथ नहीं रहना चाहती थी। आपको बता दें कि दिव्या और मानस ने साल 2017 में प्रेम विवाह किया था।