दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट बुक करने के लिए अपनाएं ये 4 आसान टिप्स
दिवाली और छठ के दौरान ट्रेन में कंफर्म टिकट हासिल करने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। इसके लिए टिकट बुक करने से पहले ही IRCTC Master List (यात्रियों की जानकारी जोड़ना) तैयार कर लें। बुकिंग करते समय 'विकल्प' वाले बॉक्स पर टिक करना न भूलें और भुगतान प्रक्रिया को तेज करने के लिए रेलवे वॉलेट में पहले से पैसे डाल लें। इसके साथ ही, ऑटो अपग्रेडेशन का विकल्प भी चालू रखें।