दिल्ली-NCR क्षेत्र में CNG के दाम ₹3.89 प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। ये नई कीमतें 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं। अब दिल्ली में CNG की कीमत ₹86.98, गुरुग्राम में ₹92.01, मेरठ में ₹95.47 और नोएडा व गाजियाबाद में ₹95.59 प्रति किलो हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LNG की बढ़ती कीमतों को कारण बताया है।