दिल्ली-NCR में दिन में ही पसरा अंधेरा, भारी बारिश के बाद IMD का रेड अलर्ट
गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में घने बादलों की वजह से दिन में ही अंधेरा सा छा गया और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने सुबह 9:45 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और आगे भी बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, आज दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।