दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह पानी भरा
मंगलवार को दिल्ली-NCR में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत दी है। हालांकि, कई हिस्सों में जलभराव होने की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था।