भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में 9 जुलाई (गुरुवार) तक के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार, इस अवधि में गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।