दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में जोरदार बारिश

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया और कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे आवाजाही में काफी दिक्कतें आईं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फरीदाबाद में बारिश के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी दी है।

by shortkt.com
3 hours ago
दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में जोरदार बारिश | ShortKT