दिल्ली: DDA के MIG और HIG फ्लैट्स की बुकिंग शुरू, मिल रहा है 25% डिस्काउंट
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने रक्षाबंधन के मौके पर नरेला में स्थित 1,287 MIG और HIG फ्लैट्स के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये सभी फ्लैट्स पूरी तरह से तैयार हैं और इन्हें खरीदने पर 25% की छूट दी जा रही है। इच्छुक लोग DDA की वेबसाइट पर जाकर 'पहले आओ, पहले पाओ' की तर्ज पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इन फ्लैट्स की कीमत ₹73 लाख से लेकर ₹1 करोड़ तक तय की गई है।