दिल्ली: 9वीं में तीसरी भाषा अनिवार्य, फेल होने पर 10वीं की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे छात्र

दिल्ली सरकार ने अब मौजूदा शैक्षणिक सत्र से 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीसरी भाषा (R3) पढ़ना जरूरी कर दिया है। जो छात्र 9वीं की इस तीसरी भाषा की परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, नई संशोधित योजना के तहत गणित और विज्ञान विषयों के लिए दो स्तर (2-लेवल) लागू किए गए हैं, जिससे छात्र अपनी पसंद के अनुसार कॉमन या एडवांस्ड परीक्षा दे सकेंगे।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली: 9वीं में तीसरी भाषा अनिवार्य, फेल होने पर 10वीं की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे छात्र | ShortKT