दिल्ली: 12 मंजिला इमारत की गहराई वाला मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य आरंभ
दिल्ली में 12 मंजिला इमारत के बराबर गहरे शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अंडरग्राउंड स्टेशन को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के वर्तमान शिवाजी स्टेडियम स्टेशन से 230 मीटर लंबे भूमिगत सबवे के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही, यह स्टेशन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से भी 800 मीटर लंबे अंडरग्राउंड सबवे के माध्यम से जुड़ा होगा। इन सबवे में यात्रियों की सुविधा के लिए 'ट्रैवलेटर' की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।