दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को राहत: '100% शुद्ध' दावे वाले उत्पादों पर FSSAI के आदेश पर लगी रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के कुछ खास उत्पादों के लेबल पर FSSAI द्वारा लगाई गई पाबंदी पर फिलहाल रोक लगा दी है। खाद्य नियामक FSSAI ने कंपनी को '100% शुद्ध' और '100% नेचुरल' जैसे दावों को भ्रामक करार देते हुए इन उत्पादों की बिक्री बंद करने का निर्देश दिया था। डाबर ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए तर्क दिया कि यह फैसला बिना किसी ठोस आधार और उचित सुनवाई का मौका दिए लिया गया है।