दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला: 20 साल जेल काट चुके हत्या के दोषी को रिहा करने का निर्देश
दिल्ली उच्च न्यायालय ने हत्या के एक मामले में सजा काट रहे व्यक्ति को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। यह व्यक्ति पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद था। न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया ने अपने फैसले की शुरुआत ऋग्वेद के एक श्लोक से की, जिसका अर्थ है कि 'अज्ञानता या नासमझी में हमसे जो पुरानी गलतियां हुई हैं, उनके कारण हमारा विनाश न हो, बल्कि हम शुद्ध होकर मुक्त हो जाएं।'