दिल्ली: सुबह 4 बजे कैब में ChatGPT से इंग्लिश सीख रहा था ड्राइवर, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक
एक लिंक्डइन यूजर ने दिल्ली में तड़के 4 बजे एक कैब ड्राइवर को ChatGPT के जरिए अंग्रेजी सीखते हुए देखा और उनकी सराहना की। शुरुआत में यूजर को लगा कि ड्राइवर अपनी सवारी को लेकर किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। बाद में ड्राइवर ने खुलासा किया, "मैं ChatGPT की मदद से अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कर रहा हूं। हाल ही में मेरी बेटी हुई है और मैं उसके लिए यह सीख रहा हूं। जब वह बड़ी होगी, तो मैं उसे भी अंग्रेजी सिखा सकूंगा।"