दिल्ली सरकार लाएगी नई पीजी पॉलिसी, मनमाने किराए और नियमों पर होगी सख्ती
सत्य निकेतन में पीजी हादसे के दौरान 7 लोगों की जान जाने के बाद, दिल्ली सरकार अब कोचिंग सेंटरों और पीजी के लिए एक नई नीति तैयार कर रही है। इस नई व्यवस्था के तहत, पीजी मालिकों को अनिवार्य रूप से अपना वेरिफिकेशन करवाकर रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करना होगा। सभी वेरिफाइड पीजी को 'GovPG' पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जहां उन्हें कब्जे और किराए में होने वाले किसी भी बदलाव की पूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही, अब पीजी संचालक किराएदारों से 3 महीने से अधिक का एडवांस किराया वसूल नहीं पाएंगे।