दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे वाली जगह के पास बनी 5 मंजिला इमारत में नहीं है कोई पिलर
खबरों के मुताबिक, दिल्ली के सत्य निकेतन में जिस पीजी में हादसा हुआ था, उसके पास स्थित पांच मंजिला इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। इस बिल्डिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है, "इस 5 फ्लोर की बिल्डिंग में एक भी पिलर नहीं है...पता नहीं कैसे टिकी हुई है।" गौरतलब है कि इस पीजी बिल्डिंग हादसे में 7 लोगों की जान चली गई थी।