दिल्ली: मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व IAS अधिकारी को पुलिस ले गई, 9 घंटे बाद मिली रिहाई
पूर्व आईएएस अधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि बुधवार को जब वह नेहरू पार्क में सुबह की सैर कर रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। उन्हें करीब 9 घंटे बाद वापस घर छोड़ा गया। जोशी के अनुसार, उन्होंने पुलिस से अपने परिजनों को अपनी लोकेशन की जानकारी देने की गुजारिश की थी, जिसे पुलिस ने नहीं माना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूछताछ चुनाव आयोग के संबंध में किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई थी।