दिल्ली: मॉडल की हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली

दिल्ली में 21 साल की मॉडल मुस्कान शर्मा की गला दबाकर और चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में 26 वर्षीय जिम ट्रेनर मोहम्मद इमरान को पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के दौरान इमरान ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में तीन गोलियां मारीं। पुलिस के मुताबिक, इमरान ने जुलाई में मुस्कान को परेशान करना शुरू किया था क्योंकि वह उसके साथ रिश्ते में नहीं आना चाहती थी।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली: मॉडल की हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली | ShortKT