दिल्ली मेट्रो: लड़की की फोटो खींचते पकड़े जाने पर CISF जवान ने दिखाई रिवॉल्वर
दिल्ली मेट्रो के अंदर एक CISF जवान पर बिना अनुमति के एक लड़की की तस्वीरें लेने का इल्जाम लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जवान को कथित तौर पर फोटो हटाते हुए देखा जा सकता है, जबकि लड़की उससे फोन मांगते हुए तस्वीरें डिलीट करने के लिए कह रही है। आरोप है कि जब लड़की ने फोन चेक करने की जिद की, तो जवान ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली।