दिल्ली मेट्रो: लड़कियों का छिपकर वीडियो बना रहा था एक व्यक्ति, घटना का वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान दो युवतियों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को चुपके से उनकी तस्वीरें और वीडियो लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने फोन की गैलरी से फाइलें हटाना शुरू कर दिया, लेकिन युवतियों ने उसे रिसाइकल बिन में देख लिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग आरोपी की इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।