दिल्ली मेट्रो के कोच में महिला ने बच्चे को फर्श पर कराया शौच, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
रेडिट पर एक महिला ने इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा, 'एक महिला मेरे पास आई और पूछा कि दीदी बच्चे को पॉटी करानी है, मेट्रो में टॉयलेट कहां है? मैंने उसे बताया कि वॉशरूम हर स्टेशन पर उपलब्ध होते हैं। इसके बाद उसने पूछा कि क्या वह बच्चे को पटरी पर शौच करा सकती है?' यूजर के अनुसार, इसके तुरंत बाद उस महिला ने बच्चे को मेट्रो कोच के फर्श पर ही पॉटी करा दी।