दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर मुफ्त लगेगा 3 KW का सोलर पैनल, मिलेगी दोहरी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, कैबिनेट द्वारा नई सौर नीति को मंजूरी दे दी गई है। इस नीति के अंतर्गत, जो घर 400 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं, उन्हें 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम मुफ्त में दिया जाएगा। इससे मार्च 2027 तक करीब 2.3 लाख परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि वर्तमान में मिल रही बिजली सब्सिडी आगे भी जारी रहेगी।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर मुफ्त लगेगा 3 KW का सोलर पैनल, मिलेगी दोहरी राहत | ShortKT