दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 56 बसें महिलाओं के लिए आरक्षित
बुधवार को दिल्ली सरकार ने 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को सेवा में शामिल किया है, जिनमें से 56 बसें विशेष रूप से महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई जाएंगी। इन नई बसों के जुड़ने से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में कुल बसों की संख्या लगभग 6,800 तक पहुंच गई है। अब इस बेड़े में कुल 4,938 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं।