दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2,300 से ज्यादा केस, सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह के अनुसार, इस साल राजधानी में इन्फ्लूएंज़ा के कुल 3,000 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2,308 केस H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया है कि हालात अभी काबू में हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।