दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का मौका; 15 अगस्त तक जारी रहेगी पिंक टिकट सुविधा

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बसों में महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा के तहत 'पिंक टिकट' की वैधता को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। नए निर्देशों के मुताबिक, 16 अगस्त से यह सुविधा केवल उन महिलाओं को ही दी जाएगी जिनके पास वैध 'पिंक सहेली कार्ड' मौजूद होगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी दी है कि अब तक 17.20 लाख से अधिक पिंक सहेली कार्ड बांटे जा चुके हैं।

by shortkt.com
6 hours ago
दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का मौका; 15 अगस्त तक जारी रहेगी पिंक टिकट सुविधा | ShortKT