दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा फिर बढ़ी, अब इस दिन जारी होगी फाइनल लिस्ट
चुनाव आयोग ने दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की डेडलाइन को तीसरी बार एक्सटेंड कर दिया है। नई घोषणा के अनुसार, फाइनल वोटर लिस्ट अब 4 नवंबर 2026 को पब्लिश की जाएगी, जबकि ड्राफ्ट लिस्ट 31 अगस्त को सामने आएगी। इसके अलावा, वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियां और दावे 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 के बीच दर्ज कराए जा सकेंगे।