दिल्ली में मणिपुरी गायक की हत्या: तीसरी मंजिल तक पीछा कर उतारा मौत के घाट, बेटे ने नस्लीय भेदभाव का लगाया आरोप

रविवार को दिल्ली में मणिपुरी गायक चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों के आठ सदस्यीय दल ने उनका पीछा किया और घर की तीसरी मंजिल के गलियारे में उन्हें घेरकर उन पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए दिखाई दिए हैं। विक्रम के बेटे ने इस घटना को नस्लीय नफरत से प्रेरित बताया और कहा कि उनके पिता का चेहरा ही उनके लिए मुसीबत बन गया।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली में मणिपुरी गायक की हत्या: तीसरी मंजिल तक पीछा कर उतारा मौत के घाट, बेटे ने नस्लीय भेदभाव का लगाया आरोप | ShortKT